फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI ने जारी किया CA CPT फाइनल रिजल्ट, यहां दिया है डायरेक्ट लिंक

Thu, 18 Jul 2019 01:37 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CA CPT)  के परिणाम की घोषणा कर दी है। आईसीएआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार, 18 जुलाई 2019 को दिन के करीब एक बजे परिणाम अपलोड किए हैं। जबकि परिणाम की घोषणा का समय शाम 6 बजे संभावित था। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब ICAI की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। आप इस खबर में आगे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आसानी से परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


ICAI CA CPT 2019: ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम

  • ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां अपना सीपीटी रोल नंबर और जन्म तिथि की जानकारी दर्ज कर लॉग-इन करें।
  • आपका सीए सीपीटी रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए संभालकर रख लें।

इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं रिजल्ट

  • icaiexam.icai.org
  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in

ICAI की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

डायरेक्ट लिंक से परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें