Budget 2025-26: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2025 को पेश किए गए बजट में छात्रों के लिए आईआईटी और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों के लिए बेहतर अवसरों के निर्माण पर जोर दिया है।
आईआईटी और मेडिकल शिक्षा में सीटों की संख्या में वृद्धि
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले 10 सालों में देशभर के 23 आईआईटी में एडमिशन क्षमता को 65,000 से बढ़ाकर 1,35,000 किया गया है। इसके साथ ही, अब देश में 2014 के बाद स्थापित हुए 5 आईआईटी में 6500 से अधिक सीटें बढ़ाई जाएंगी। इन आईआईटी में हॉस्टल की सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बनाया जाएगा।
वित्त मंत्री ने मेडिकल शिक्षा में भी सुधार की दिशा में कदम उठाए। उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 वर्षों में देशभर में MBBS की 75,000 सीटें बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा, पिछले बजट में देश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का ऐलान किया गया था, जिससे मेडिकल शिक्षा के अवसरों में इजाफा हुआ था। इस कदम से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में छात्रों के लिए अधिक अवसर उत्पन्न होंगे और शिक्षा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।