फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2023: बजट में अध्यापकों के कौशल विकास पर जोर, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों का होगा कायाकल्प

Wed, 01 Feb 2023 07:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Union Budget 2023 Skill Development and Announcement For Education: वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में सात प्राथमिकताएं अपनाई गई है जो एक-दूसरे का पूरक है और अमृत काल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करते हुए ‘सप्तर्षि’ की भांति कार्य करती हैं।
विज्ञापन
Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Education Budget 2023-24: केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार, एक फरवरी, 2023 को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि सरकार ने सबका साथ सबका विकास वाले दर्शन को अपनाया है। बजट में शिक्षकों के प्रशिक्षण और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में सात प्राथमिकताएं अपनाई गई है जो एक-दूसरे का पूरक है और अमृत काल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करते हुए ‘सप्तर्षि’ की भांति कार्य करती हैं। अध्यापकों के प्रशिक्षण पर बल देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि नवोन्मेषी शिक्षा विज्ञान, पाठ्यचर्चा संव्यवहार, सतत पेशेवर विकास, डिस्ट्रिक सर्वेक्षण और आईसीटी कार्यान्वयन के माध्यम से अध्यापकों के प्रशिक्षण को पुनःपरिकल्पित किया जाएगा।  

Budget 2023: जीवंत उत्कृष्ट संस्थान बनाए जाएंगे

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को जीवंत उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में तैयार किया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट घोषणा में कहा कि अगले तीन वर्षों में, सरकार आदिवासी छात्रों को समर्थन देने वाले 740 एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी।

 

Budget 2023: संसाधनों तक पहुंच बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय के स्थापना की घोषणा की जिससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें, अलग-अलग इलाकों, भाषाओं, विषयों और स्तरों में विभिन्न उपकरणों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि राज्यों को उनके लिए पंचायत तथा वार्ड स्तरों पर प्रत्यक्ष पुस्तकालय स्थापित करने और राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय संसाधनों तक पहुंच बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

 

विज्ञापन

Budget 2023: साक्षरता के क्षेत्र में लेंगे एनजीओ का सहयोग

केंद्रीय वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ाना देने के लिए और महामारी के समय की अधिगम क्षति को पूरा करने के लिए, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, बाल पुस्तक न्यास तथा अन्य स्रोतों को इन प्रत्यक्ष पुस्तकालयों में क्षेत्रीय भाषाओं तथा अंग्रेजी में पाठ्येतर विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराने और उनकी पुनःपूर्ति करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साक्षरता के क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ के साथ सहयोग भी इस पहल का हिस्सा होगा। वित्तीय समझ लाने के लिए निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र विनियामकों और संगठनों को इन पुस्तकालयों में उम्र के हिसाब से उपयुक्त पठन सामग्री देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें