इतना है पुनर्मूल्यांकन शुल्क
पुनरमूल्यांकन का प्रत्येक विषय का शुल्क 500 रुपये है, लेकिन इस बार 250 रुपये लिया जाएगा। जो छात्र 500 जमा कर चुके है उन्हें 250 वापस करने की प्रक्रिया जारी है।
कुल पास प्रतिशत 66.8 फीसदी था
उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा सम सेमेस्टर परीक्षा/वार्षिक परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा के परिणाम की घोषणा के दौरान बताया गया था कि परीक्षा के लिए कुल 283121 छात्रों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें सेमेस्टर प्रणाली में 152805, वार्षिक प्रणाली में 122579 और स्पेशल बैक पेपर में 7737 छात्र पंजीकृत थे। 10328 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए और कुल 272793 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, कुल पास प्रतिशत 66.8 फीसदी है।