फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTEUP Result 2025: बीटीईयूपी ने जारी किया जून परीक्षा का परिणाम, आदेश और कुशाग्र ने मारी बाजी; ऐसे करें चेक

Tue, 15 Jul 2025 10:50 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BTEUP Result 2025: प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में आदेश उपाध्याय और कुशाग्र श्रीवास्तव ने टॉप किया।
विज्ञापन
BTEUP June Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BTEUP June Result 2025: उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद (BTEUP) ने जून 2025 में आयोजित सम सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षा और विशेष बैक पेपर परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट result.bteexam.com पर जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2,41,856 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें से सेमेस्टर सिस्टम के 126279, वार्षिक सिस्टम के 115576 एवं विशेष बैक पेपर के 20371 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।

इन पाठ्यक्रमों का रिजल्ट हुआ घोषित

एक ही साथ कई पाठ्यक्रमों जैसे मेन एग्जाम 2025, टूल एंड मोल्ड मेकिंग डिप्लोमा, फार्मेसी, और स्पेशल बैक पेपर का रिजल्ट जारी किया गया है। परीक्षा का डिजिटल मूल्यांकन प्रदेश के 152 राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक कॉलेजों में हुआ। 

इंजीनियरिंग में आदेश और फार्मेसी में कुशाग्र रहें टॉपर

सेमेस्टर परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 62. 46 रहा, जबकि वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 52.63 रहा है। इंजीनियरिंग स्ट्रीम में राजकीय पॉलिटेक्निक जौनपुर के छात्र आदेश उपाध्याय ने 87.65% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकीय पॉलिटेक्निक मऊ के छात्र आशुतोष श्रीवास्तव ने 86.91% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। फार्मेसी स्ट्रीम में राधा रमण मिश्रा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, प्रयागराज के छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव ने 83.83% अंक प्राप्त कर टॉप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

220 छात्रों के परिणाम रोके

परीक्षा में अनुचित साधन के प्रयोग में आरोपित कुल 220 छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम परीक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार रोका गया है। वहीं परीक्षा में कुल 2533 उत्तर पुस्तिकाओं में मोबाइल नंबर अंकित करने वाले छात्र-छात्राओं के संबंधित विषय में शून्य अंक प्रदान करने का निर्णय परीक्षा समिति ने लिया।

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • ऑफिशियल वेबसाइट result.bteexam.com पर जाएं।
  • अपने कोर्स के अनुसार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • "शो रिजल्ट" बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें