आवेदन की तारीखें और जरूरी शेड्यूल
बीटीईयूपी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार-
- री-इवैल्यूएशन/स्क्रूटनी के लिए आवेदन: 19 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक
- ऑनलाइन लिंक सक्रिय हुआ: 14 जनवरी 2026
- री-इवैल्यूएशन शुल्क जमा करने की तिथि: 20 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय-सीमा के भीतर आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
री-इवैल्यूएशन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया
री-इवैल्यूएशन के लिए छात्रों को 500 रुपये प्रति विषय (पेपर) शुल्क देना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, एसबीआई ब्रांच आदि के माध्यम किया जा सकता है।
BTEUP Re-Evaluation 2026: ऐसे करें आवेदन
छात्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन का लिंक bteup.ac.in वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन में उपलब्ध है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bteup.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Result Section पर क्लिक करें।
- Scrutiny / Re-evaluation Apply लिंक पर जाएं।
- आवश्यक विवरण भरें और शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करें और भुगतान रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।