फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Revanth Reddy: हार्वर्ड में लीडरशिप कोर्स करेंगे सीएम रेवंत रेड्डी, बीआरएस ने विदेश दौरे के समय पर उठाए सवाल

Mon, 19 Jan 2026 03:28 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी 25-30 जनवरी तक हार्वर्ड के केनेडी स्कूल में "लीडरशिप फॉर द 21st सेंचुरी" कोर्स करेंगे। बीआरएस ने राज्य में लंबित मुद्दों के बीच उनके विदेश दौरे के समय पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक अनुभव की कमी बताया।
 
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी - फोटो : PTI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Telangana: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के केनेडी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट में एक अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व कार्यक्रम में नामांकन कराया है। वह 25 से 30 जनवरी तक आयोजित होने वाले "लीडरशिप फॉर द 21st सेंचुरी" कोर्स में हिस्सा लेंगे, जिसमें 20 से अधिक देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दौरे को लेकर खड़ा हो गया राजनीतिक विवाद

हालांकि, मुख्यमंत्री के इस शैक्षणिक दौरे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने रविवार को रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए उनके विदेश जाने के समय पर सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि राज्य में कई अहम और तत्काल मुद्दे लंबित हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री का विदेश में अध्ययन के लिए जाना अनुचित है।

बीआरएस नेताओं ने आरोप लगाया कि हार्वर्ड में कक्षाओं में भाग लेकर मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने प्रशासनिक अनुभव की कमी स्वीकार की है। पार्टी ने तुलना करते हुए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों ने हार्वर्ड का दौरा पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि व्याख्यान देने के लिए किया था।
विज्ञापन

बार-बार सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा करने का आरोप

इसके अलावा, विपक्षी दल ने मुख्यमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वे बार-बार सरकारी खर्च पर विदेश यात्राएं कर रहे हैं, लेकिन इन दौरों से राज्य के लिए कोई ठोस निवेश या प्रत्यक्ष लाभ सामने नहीं आया है। बीआरएस के अनुसार, इस तरह की यात्राएं शासन से ध्यान भटकाने वाली हैं और जनता के हितों की अनदेखी को दर्शाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें