Rajasthan Pre-DElEd परीक्षा विवरण
राजस्थान डीएलएड प्रवेश परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होगी और तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। बीएसटीसी राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के तीन अंक होंगे, यानी परीक्षा में कुल अंक 600 होंगे।
चार खंडों में होगा प्रश्नपत्र
राजस्थान प्री डीएलएड प्रश्न पत्र 2023 को चार खंडों में विभाजित किया जाएगा। मानसिक क्षमता, सामान्य ज्ञान, शिक्षण योग्यता और भाषा क्षमता। प्रत्येक सेक्शन में 50 प्रश्न होंगे और कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।