फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board: कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम जारी, यहां है सीधा लिंक

Tue, 10 Sep 2019 08:00 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RBSE
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की घोषणा हो गई है। आपको बता दें कि परीक्षा में 3400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स कंपार्टमेंटल परीक्षा, 1 अगस्त से 3 अगस्त 2019 तक आयोजित की थी। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस खबर में हम सीधा लिंक दे रहे हैं। सीधी लिंक के जरिए आप बेहद आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे। 

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे परिणाम

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

BSER, RBSE Rajasthan Board 12th Supplementary Result 2019: ऐसे देखें और डाउनलोड करें परिणाम

  • सबसे पहले सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बाद आप राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में सफल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : क्या है PUC सर्टिफिकेट, कैसे होती है गाड़ियों के प्रदूषण की जांच? इस पर लगेगा बड़ा जुर्माना
विज्ञापन


इस बार राजस्थान बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का परिणाम मई में जारी किया था। कुल 87.78 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए थे। जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून में घोषित हुआ था। इसमें 80.13 फीसदी छात्र-छात्राएं (रेगुलर कैटेगरी में) सफल हुए थे।
विज्ञापन


अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें