राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के परिणाम की घोषणा हो गई है। आपको बता दें कि परीक्षा में 3400 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड के सीनियर सेकेंडरी साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स कंपार्टमेंटल परीक्षा, 1 अगस्त से 3 अगस्त 2019 तक आयोजित की थी। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम जारी होने के बाद इसे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा आपको इस खबर में हम सीधा लिंक दे रहे हैं। सीधी लिंक के जरिए आप बेहद आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे।
इन वेबसाइट्स पर भी देख सकेंगे परिणाम
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
BSER, RBSE Rajasthan Board 12th Supplementary Result 2019: ऐसे देखें और डाउनलोड करें परिणाम
- सबसे पहले सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी होने के बाद आप राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होम पेज पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- जैसे ही आप सबमिट पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
इस परीक्षा में वे अभ्यर्थी शामिल हुए थे जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में सफल नहीं हो पाए थे।