6,252 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
इन परीक्षाओं में कुल 6,252 अभ्यर्थी शामिल हुए। हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज परिणाम की घोषणा की। परिणाम के साथ ही पास प्रतिशत की भी घोषणा की गई और पुनर्मूल्यांकन विवरण भी साझा किया गया।
पुनर्मूल्यांकन एवं पुनः परीक्षा विवरण
यदि कोई छात्र अपने परिणाम से खुश नहीं है, तो वह 9 जून 2025 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
जो छात्र अगली परीक्षा (सितंबर 2025) में पुनः शामिल होना चाहते हैं, वे निम्नानुसार आवेदन कर सकते हैं:
- बिना विलम्ब शुल्क के: 28 मई से 12 जून तक
- 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 13 जून से 19 जून तक
- 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 20 जून से 26 जून तक
- 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ: 27 जून से 10 जुलाई तक