फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEH 10th Result 2020: हरियाणा बोर्ड 10वीं का परिणाम आज नहीं होगा जारी, लें पूरी जानकारी

Mon, 08 Jun 2020 08:17 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

HBSE 10th Result 2020: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आठ जून को यानी आज घोषित नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड के अध्यक्ष जगबीर सिंह ने बताया कि परिणाम घोषित करने से पहले विज्ञान विषय के बाकी बचे पेपर को कराया जाएगाा। इसके के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा का आयोजन इस महीने कराया जाएगा, वहीं तारीख की घोषणा आने वाले सप्ताह में की जाएगी। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जायेगी, जो 11वीं में विज्ञान विषय लेना चाहते हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, परिणाम जुलाई में घोषित किए जाएंगे। इस साल लगभग 3.71 लाख उम्मीदवारों ने बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया था।

इस बीच बोर्ड कक्षा 12वीं की बाकी बची परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच कराएगा। आयोजित कि जाने वाली परीक्षाएं हैं- रसायन विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, भूगोल, कंप्यूटर विज्ञान, आईटीआईएस, इतिहास, लाइफ साइंस, कृषि, मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी, राजनीति विज्ञान, हिंदुस्तानी संगीत, फिलोस्फी, समाजशास्त्र, आशुलिपिक, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल, आईटी और आईटीईएस। इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 232152 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें