फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB STET: ऑनलाइन परीक्षा के लिए नई तिथि जारी, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 12 Aug 2020 09:52 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Bihar STET 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार राज्य टेट (बिहार एसटीईटी परीक्षा 2020) परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि सरकार ने राज्य टेट परीक्षा (बिहार एसटीईटी ऑनलाइन परीक्षा 2020) की तारीख जारी कर दी हैं। बिहार में, एसटीईटी परीक्षा 9 से 21 सितंबर तक फिर से आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एसटीईटी हर साल परीक्षा का आयोजन करती है। समिति ने ही फैसला किया कि सितंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह के बीच बिहार एसटीईटी 2020 परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • बता दें कि इस बार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑनलाइन मूड में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 
  • पहले यह परीक्षा हमेशा ऑफलाइन मोड में होती थी। 
  • बिहार राज्य टेट परीक्षा पहले जनवरी में आयोजित हुई थी, लेकिन किसी कारण सरकार दबाव में थी और सरकार ने बीच में ही इसे रद्द करने का फैसला किया था। 
  • अब सरकार सितंबर में फिर से परीक्षा ले रही है, जो लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।
  •  जनवरी में बिहार एसटीईटी परीक्षा में लगभग ढाई लाख छात्रों ने भाग लिया था और इसके राज्य के 300 से अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 
  • बता दें कि नीतीश सरकार ने परीक्षा में धांधली की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया था और टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था और प्रश्न पत्र की फोटो वायरल हुई थी। 
  • 25 अगस्त को जारी होने वाले एडमिट कार्ड के माध्यम से आवेदकों को उनकी परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र से सूचित किया जाएगा
  • ध्यान दें कि परीक्षाएं 9 सितंबर, 10,11,14,15,16,17,18 और 21 को निर्धारित हैं।
  • जिन लोगों ने इसमें आवेदन किया है, वे बीएसबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • बीएसईबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “परीक्षार्थियों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए बोर्ड ने विभिन्न शिफ्टों में नौ दिनों में पुन: परीक्षा निर्धारित की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें