फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVS Class 1 Admission Merit List 2020: जारी हुई मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

Wed, 12 Aug 2020 09:36 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KVS
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 11 अगस्त, 2020 को कक्षा 1 के लिए केवीएस प्रवेश परिणाम जारी किया है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। इस सूची को माता-पिता केवीएस की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। केवीएस की आधिकारिक साइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in है। 

विज्ञापन


मुख्य जानकारी-

  • संस्थान द्वारा चयनित छात्रों के प्रोविजनल सूची के तीन सेट जारी किए जाएंगे।
  • अगर पहली मेरिट सूची के बाद सीटें उपलब्ध रहेंगी, तो संस्थान 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची और तीसरी 23 अगस्त को जारी करेगा।
  • अब दाखिले के लिए फाइनल लिस्ट संबंधित स्कूलों द्वारा जारी हो गई है।
  • आधिकारिक पोर्टल पर अभिभावक रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू की थी। जो कि 7 अगस्त तक चली थी।
  • बता दें कि संस्थान की तरफ से कुल तीन सूची जारी होगी। पहली आपके सामने जारी हो गई है और दूसरी व तीसरी 24 अगस्त व 28 अगस्त को जारी होगी।
  • पिछले साल पहली कक्षा में दाखिले के लिए करीब 7.95 लाख आवेदन आए थे।

विज्ञापन

ऑनलाइन मेरिट ऐसे चेक करें अभिभावक- 
चरण -1 सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
चरण -2 अब कावीएस के होमपेज पर चेक एप्लिकेशन स्टेटस से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।  
चरण -3 क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
चरण -4 अब उम्मीदवार अपना जरूरी विवरण जैसे- रजिस्टर्ड यूजर लॉगिन कोड, बच्चे के जन्म की तारीख आदि जानकारी भरें।
चरण -5 इसके बाद बच्चे की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

माता-पिता अपने बच्चों का नाम मेरिट लिस्ट पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें