फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAH CET 5-year LLB 2023: एमएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी पंजीकरण कल से शुरू, ऐसे करना होगा आवेदन

Tue, 28 Feb 2023 05:59 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra MH CET 2023: स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र एमएच कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएच सीईटी) 5-वर्षीय एलएलबी पंजीकरण 2023 कल एक मार्च से शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
llb - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MH CET 5-year LLB Registration 2023: स्टेट सीईटी सेल, महाराष्ट्र एमएच कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएच सीईटी) 5-वर्षीय एलएलबी पंजीकरण 2023 की प्रक्रिया कल यानी एक मार्च से शुरू कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवारों को महाराष्ट्र सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से एमएएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी के लिए आवेदन पत्र जमा करना होगा। एमएच सीईटी 05 वर्षीय एलएलबी के पंजीकरण की अंतिम तिथि 11 मार्च 2023 तक है।
विज्ञापन

राज्य सीईटी सेल एमएएच सीईटी 05 वर्षीय एलएलबी 2023 परीक्षा एक अप्रैल को ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगी और एमएच सीईटी 03 वर्षीय एलएलबी परीक्षा एक मई और तीन मई को आयोजित की जाएगी। 

सीईटी के अधिकारियों ने कहा, “शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए एलएलबी पांच वर्षीय सीईटी आवेदन पत्र 01/03/2023 से 11/03/2023 तक जारी रहेगा। उम्मीदवार निर्धारित अवधि के भीतर सीईटी आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।

आवेदन शुल्क 

ओपन कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा। महाराष्ट्र के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये जमा करना होगा।
 

शैक्षणिक योग्यता
 

सीईटी पात्रता मानदंड के अनुसार, 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र कम से कम 45% अंकों के साथ और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 40% अंकों के साथ पास होना चाहिए। तभी वे पांच साल के एलएलबी प्रवेश के लिए सीईटी 2023 परीक्षा में उपस्थित होने के योग्य माने जाएंगे।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • एमएचसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • एमएएच सीईटी 5 वर्षीय एलएलबी पंजीकरण फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, लॉगइन क्रेडेंशियल के लिए विवरण दर्ज करें।
  • लॉगइन करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण के साथ एमएचटीसीईटी आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें।
  • MAH CET 5 वर्षीय LLB एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें