BSEB Simultala Entrance Exam Patter: परीक्षा पैटर्न
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में होती है। पहला चरण होता है प्रारंभिक परीक्षा, जिसे पास करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए आगे बढ़ते हैं, जोकि मुख्य परीक्षा है।
प्रारंभिक परीक्षाः प्रीलिम्स परीक्षा 31 अक्तूबर 2025 को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा अभ्यर्थियों के हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी में ज्ञान का आकलन करती है।
- परीक्षा का प्रकारः वस्तुनिष्ठ प्रकार
- अवधिः 2 घंटे 30 मिनट
- कुल अंक: 150
मुख्य परीक्षाः यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा गणित, मानसिक क्षमता, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में उम्मीदवारों की दक्षता का मूल्यांकन करती है।
- परीक्षा का प्रकारः वस्तुनिष्ठ प्रकार
- अवधिः प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट
- कुल अंक: 300
सीटों का वितरण और आरक्षण
इस साल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने घोषणा की है कि वह 120 छात्रों का चयन करेगा। उन 120 छात्रों में से 60 पुरुष उम्मीदवार और 60 महिला उम्मीदवार प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे।
सामान्य वर्ग, EWS, अति पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 50 रुपये शुल्क देना होगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकार के निर्देशानुसार 5% क्षैतिज आरक्षण मिलेगा, बशर्ते उनकी विकलांगता की सीमा 40% से कम न हो।
डॉक्यूमेंट अपलोड करने के नियम
- आवेदन के दौरान छात्रों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
- फोटो कलर में, साइज 40KB-100KB और JPG/JPEG फॉर्मेट में होनी चाहिए।
- हेड साइज फोटो का 60%-70% होना चाहिए।
- बैकग्राउंड सफेद या हल्के हरे रंग का होना चाहिए।
- सिग्नेचर JPG/JPEG फॉर्मेट में 10KB-20KB के बीच होना चाहिए।