प्रवेश पत्र पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से हस्ताक्षर कराना होगा
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड सबसे आवश्यक दस्तावेजों में से एक है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता है। इसलिए हर उम्मीदवार को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और साथ ही उसपर अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के हस्ताक्षर लेने होंगे।
परीक्षा समिति ने कहा कि, “प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद आवेदकों को अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से उसमें हस्ताक्षर कराना होगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) के हस्ताक्षर के बिना प्रवेश पत्र मान्य नहीं होगा तथा उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
आधिकारिक नोटिस में उम्मीदवारों को ए़डमिट कार्ड में दिए गए विवरणों को जांचनें तथा परीक्षा दिवस संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा कार्यक्रम सहित अन्य विवरण शामिल होते हैं। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
BSEB Sakshamta 3 Exam Date: 23 से 25 जुलाई तक होगी परीक्षा
बीएसईबी की ओर से चरण तीन के लिए बिहार शिक्षक सक्षमता परीक्षा 23 जुलाई से 25 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
BSEB Sakshamta Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
बीएसईबी सक्षमता एडमिट कार्ड नीचे बताए गए चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकेगा:
- सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- बीएसईबी शिक्षक सक्षमता 3 हाल टिकट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।