BSEB Bihar Board 2023 कक्षा 12वीं परिणाम 16 मार्च तक संभव
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम 2023 उत्तर कुंजी पर आपत्तियों और प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद घोषित किया जाएगा। बीएसईबी की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई और 14 फरवरी तक चली थी। परीक्षा के सभी दिनों में पेपर दो पारियों में आयोजित किए गए। आधिकारिक बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in है।
बीएसईबी ने अभी तक यह घोषणा नहीं की है कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वींे का परिणाम कब घोषित किया जाएगा। पिछले साल भी बीएसईबी इंटर की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई थी जबकि परिणाम 16 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे।