फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Inter: बिहार इंटर परीक्षा की उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति दर्ज कराने का आखिरी मौका, जानें कब आएगा रिजल्ट

Wed, 05 Mar 2025 12:02 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Inter Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आपत्ति विंडो बंद करने जा रही है। यदि किसी छात्र को इसमें आपत्ति दर्ज करनी है, तो आज शाम 5 बजे तक का समय है। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Inter Answer Key 2025: बीएसईबी आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगी। जिन छात्रों को उत्तर कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि लगती है, वे छात्र आधिकारिक वेबसाइट (biharboardonline.com) पर जाकर अंतिम समय से पहले अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2025 है। 

विज्ञापन


छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपनी आपत्ति सबमिट कर दें, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। 
 
उत्तर कुंजी को परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है, ताकि छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह उत्तर कुंजी कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सभी विषयों के लिए उपलब्ध है और छात्र इसे आधिकारिक पोर्टल से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। 

इस दिन हुई परीक्षा 

बीएसईबी ने इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की थी। ये परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न हुईं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुई। परीक्षा में शामिल छात्रों को प्रत्येक पाली की शुरुआत में 15 मिनट का कूल ऑफ पीरियड दिया गया था, जिसमें वे प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ सकते थे, लेकिन उत्तर लिखने की अनुमति नहीं थी। इस अवधि का उद्देश्य छात्रों को प्रश्नों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर देना था, ताकि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च के आखिरी हफ्ते में आएगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने घोषणा की कि बिहार बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 12 के परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें