जेईई नीट के लिए फ्री कोचिंग कोटा हैदराबाद दिल्ली कोलकाता चेन्नई आदि के जाने-माने कोचिंग संस्थानों में पढ़ चुके श्रेष्ठ शिक्षकों द्वारा दी जाएगी और फ्री में आवास रहने के साथ ही साथ भोजन की भी व्यवस्था दी जाएगी बेहतर तैयारी के लिए बिल्कुल फ्री में विशेष पाठ सामग्री भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, डाउट्स को क्लियर करने के लिए खास सेशन की भी व्यवस्था की जाएगी।
गैर-आवासीय कोचिंग की भी मिलेगी सुविधा
बिहार के 9 प्रमंडलीय जिलों जैसे पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया, और मुंगेर में भी गैर-आवासीय कोचिंग की सुविधा मौजूद रहेगी। गैर-आवासीय कोचिंग के लिए प्रत्येक छात्र को प्रति महीना 1000 रुपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस छात्रवृत्ति का लाभ छात्रों को पूरे दो वर्षों तक प्राप्त होगा।
चयनित छात्रों यहां करनी होगी पढ़ाई
इसके लिए चयनित छात्रों को फ्री कोचिंग पटना के लाल बहादुर शास्त्री नगर के राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुजफ्फरपुर के बीबी कालेजिएट मोतीझील, छपरा के विश्वेश्वरी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरभंगा के जिला स्कूल लहेरियासराय, सहरसा के जिला स्कूल समाहरणालय रोड, पूर्णिया के जिला स्कूल, भट्टा बाजार, भागलपुर के जगलाल उच्च विद्यालय, मुंगेर के जिला स्कूल छोटी केलावाड़ी, गया के हरिदास सेमिनरी प्लस टू स्कूल स्कूल में दी जाएंगी।