चयनित विद्यार्थियों को पटना में मिलेगी मुफ्त कोचिंग
इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को पटना में दो वर्षीय आवासीय कोचिंग (2025-27) दी जाएगी, जिसमें पूरी तरह से निःशुल्क रहना, खाना और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कोर्स के दौरान विद्यार्थियों को प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके अनुभवी शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाएगा। इन शिक्षकों की मदद से छात्रों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की गहराई से तैयारी कराई जाएगी।
चयन प्रक्रिया
सभी पात्र छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और कोटिवार सीट उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारी वेबसाइट पर अलग से घोषित की जाएगी।
परेशानी होने पर यहां करें संपर्क
यदि किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 9155191194, उप निदेशक (आईटी) के मोबाइल नंबर 8308266481 या ईमेल freecoachingstudenthelp@gmail.com के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है। बिहार बोर्ड ने समय पर सहायता देने के लिए पूरी तकनीकी टीम तैयार रखी है।