छात्र अधिकतम दो पेपर और अंग्रेजी के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। एक छात्र को कक्षा 10 मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय की थ्योरी में कुल अंकों का 30 प्रतिशत और प्रैक्टिकल परीक्षा में कुल अंकों का 40 प्रतिशत प्राप्त करना होगा। बता दें कि बीएसईबी ने 31 मार्च को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। बीएसईबी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल कुल 10वीं कक्षा के 16,10,657 छात्रों ने परीक्षा दी है।
BSEB Compartment 2023: 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा मई में होगी
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल, 2023 है। इस वर्ष बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 81.4 फीसदी रहा है। बिहार मैट्रिक परीक्षा 2023 में कुल 16,10,657 छात्र पास हुए हैं, जिनमें से 6,61,570 लड़के और 6,43,633 लड़कियां हैं।
बीएसईबी मैट्रिक क्लास का कम्पार्टमेंट शुल्क 830 रुपये/ देना होगा। उम्मीदवारों को 7 अप्रैल 2023 को या उससे पहले शुल्क का भुगतान करना होगा। बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंटल परीक्षाओं के अलावा सभी विषयों के लिए विशेष परीक्षा भी आयोजित करेगा।
बीएसईबी री-एग्जाम
बीएसईबी री-एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए है जो किसी कारणवश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल नहीं हो सके। ऐसे छात्र अपने संबंधित स्कूल से बीएसईबी मैट्रिक पूरक परीक्षा फॉर्म 2023 भर सकते हैं।
बीएसईबी के अध्यक्ष ने पहले बताया था कि 31 मई तक स्क्रूटनी, कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि कोई देरी न हो और छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। छात्रों को अधिक जानकारी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देखने की सलाह दी जाती है।