फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Class 10th Answer Key: बिहार बोर्ड ने दसवीं कक्षा के परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Wed, 09 Mar 2022 11:13 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Class 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस महीने के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति पर विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
BSEB Class 10th Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Class 10th Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह उत्तर कुंजी परीक्षा में पूछे गए 50 फीसदी बहुवैकल्पिक प्रश्नों के लिए है। जिन छात्रों ने इस बार BSEB द्वारा आयोजित की गई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वह उत्तर कुंजी को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


BSEB Class 10th Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। बोर्ड ने इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी छात्र उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं औरआपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही 11 मार्च, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने की कोई भी सुविधा नहीं दी जाएगी। 

BSEB Class 10th Answer Key: कब जारी होंगे परिणाम
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम इस महीने के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। छात्रों द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्ति पर विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी। इसके बाद बोर्ड द्वारा एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।  
विज्ञापन


BSEB Class 10th Answer Key: कैसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर के उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें