बिहार एसटीईटी के बारे में
बिहार एसटीईटी एक क्वालीफाइंग परीक्षा है, जिसके माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य में शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है। यह परीक्षा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाती है। एसटीईटी परीक्षा में सफलता पाने के बाद उम्मीदवारों को एसटीईटी पास सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो जीवनभर वैध रहेगा।
इस बड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं सफल अभ्यर्थी
जो भी उम्मीदवार बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठे और सफल हुए हैं, वे अब चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। सफल अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण में शामिल हो सकते हैं।
जुलाई में जारी हुई थी उत्तर कुंजी
बिहार बोर्ड ने 17 जुलाई, 2024 को विभिन्न विषयों के लिए बीएसईबी एसटीईटी 2024 उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवार 20 जुलाई, 2024 तक अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने में सक्षम थे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
बीएसईबी एसटीईटी परिणाम डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं:
- बिहार एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com. पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
- बिहार एसटीईटी परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बिहार एसटीईटी स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।