5 अक्तूबर तक खुली है पंजीकरण विंडो
गौरतलब है कि एसटीईटी परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो अभी भी खुली हुई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को 5 अक्तूबर, 2025 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई थी, जिसमें 5 अक्तूबर तक विस्तार कर दिया गया है।