फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Mental Health Day: मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर सीबीएसई-एम्स की पहल, एक सप्ताह तक चलाए जाएंगे वेबिनार

Thu, 02 Oct 2025 12:41 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

World Mental Health Day 2025: सीबीएसई और एम्स 4 से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य सीरीज आयोजित करेंगे। रोजाना सुबह 11 से 12 बजे तक होने वाले इन सत्रों में स्कूल समुदाय के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा होगी। हर सत्र में अधिकतम 1000 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।
 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Mental Health Day: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली मिलकर 4 से 10 अक्तूबर 2025 तक वर्चुअल मानसिक स्वास्थ्य सीरीज का आयोजन करने जा रहे हैं। यह पहल विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के साथ तालमेल बिठाते हुए शुरू की जा रही है, जिसका मकसद स्कूल समुदायों में मानसिक सेहत और मनोवैज्ञानिक मजबूती को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


 

एम्स के मनोरोग और परामर्श विभाग करेंगे नेतृत्व

सीबीएसई ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि एम्स के मनोरोग और परामर्श विभाग के विशेषज्ञ इन सत्रों का नेतृत्व करेंगे। इसमें स्कूल मानसिक स्वास्थ्य के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी। यह पहल राष्ट्रीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य साक्षरता को बढ़ावा देने और स्कूल समुदायों में सार्थक जुड़ाव का एक मानक साबित होगी।
 
तिथि समय विषय
04 अक्तूबर 2025 11:00 AM - 12:00 PM स्वास्थ्य, पोषण एवं भावनात्मक स्वास्थ्य
05 अक्तूबर 2025 11:00 AM - 12:00 PM तनाव से कैसे निपटें
06 अक्तूबर 2025 11:00 AM - 12:00 PM सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य
07 अक्तूबर 2025 11:00 AM - 12:00 PM स्वस्थ आंत, स्वस्थ मस्तिष्क
08 अक्तूबर 2025 11:00 AM - 12:00 PM किशोरों में उच्च जोखिम व्यवहार
10 अक्तूबर 2025  11:00 AM - 12:00 PM स्क्रीन और स्वयं के बीच: डिजिटल युग में लचीलापन


गौरतलब है कि हर साल 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर आयोजित लाइव सत्र वेबेक्स प्लेटफॉर्म (sec-cbse.webex.com) पर होंगे। हर सत्र में अधिकतम 1000 प्रतिभागियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शामिल किया जाएगा।
  • 4 से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन मानसिक स्वास्थ्य सीरीज का आयोजन।
  • एम्स के विशेषज्ञ करेंगे सत्रों का संचालन।
  • रोजाना सुबह 11 बजे से 12 बजे तक चर्चा।
  • प्रत्येक सत्र में 1000 प्रतिभागियों की सीमा।
  • प्रिंसिपल, शिक्षक, काउंसलर, अभिभावक और छात्रों को भाग लेने का आह्वान।
विज्ञापन

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील

सीबीएसई ने यह भी कहा कि प्रिंसिपल, शिक्षक, काउंसलर, अभिभावक और छात्र इस कार्यक्रम में भाग लें और इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। 

हर सत्र के अंत में प्रतिभागियों को उपस्थिति और प्रतिक्रिया फॉर्म भी साझा किया जाएगा। यह सत्र रोजाना सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे, जिनमें स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर प्रमाण-आधारित चर्चा होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें