BSEB STET Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को लाइफटाइम वैधता वाला प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिससे वह भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।
Bihar STET Exam Pattern: बिहार एसटीईटी परीक्षा पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा सीबीटी मोड पर आधारित होगी। इसमें 150 बहु वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। 100 प्रश्न विषय से और 50 प्रश्न शिक्षक कला व अन्य दक्षताओं से पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के एक चौथाई मार्क्स काटे जाएंगे।