Bihar DElEd पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वालों को दिया झटका
बीएसईबी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा वाले को डीएलएड पाठ्यक्रमों में आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा के छात्रों को वंचित रखने के कारण अभ्यर्थियों में आक्रोश है। उम्मीदवार जो शास्त्री, पॉलिटेक्निक, आईटीआई या अन्य प्रकार की योग्यता रखते हैं, वे डीएलएड में नामांकन के पात्र नहीं होंगे।
Bihar DElEd वोकेशनल, मध्यमा, फोकानिया वाले हैं पात्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए उम्मीदवार का इंटर यानी कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है। यदि किसी अभ्यर्थी ने 12वीं में वोकेशनल कोर्स किया है या मध्यमा या फोकानिया के बाद इंटर पास की है तो वे डीएलएड में नामांकन करा पाएंगे। वहीं, इंटर परीक्षा में इस बार शामिल होने वाले छात्र भी फॉर्म भर सकेंगे मगर प्रवेश के लिए उन्हें अर्हता परीक्षा में 50 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।