छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
बिहार बोर्ड ने इंटर 2020-22 सत्र में नामांकन के लिए प्रथम चयन सूची जारी की है। जिसमें सूबे के अहम स्कूल और कॉलेज शामिल हैं। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि पहली चयन लिस्ट में कितनी सीटें हैं। अधिकतर शिक्षण संस्थान में कुल सीट की 50 फीसदी सीटों को पहली लिस्ट में शामिल किया है।
इसे भी पढ़ें- UPSC: 24 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी, आवेदन की आखिरी तारीख 27 अगस्त
3,564 शिक्षण संस्थानों के लिए जारी हुई पहली सलेक्शन लिस्ट
बोर्ड ने 3564 शिक्षण संस्थान के लिए पहली चयन सूची जारी की है। जिसमें सारे अहम स्कूल और कॉलेजों को शामिल किया गया है। इस पहली सलेक्शन लिस्ट के जारी होते ही स्कूल व कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी यह जानकारी नहीं है कि कितनी सीटों के लिए पहली चयन सूची जारी की गई है।
इस सूची के बाद अब स्कूल और कॉलेज में नामांकन आज से शुरू हुआ है। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से कॉलेजों में दाखिले के लिए नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही हो रही है, जबकि स्कूलों में नामांकन ऑफलाइन हो रहा है। चयन की यह पहली सूची शुक्रवार को जारी हुई थी। नामांकन के लिए कटऑफ इस बार नीचे गया है।