फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 2020: कक्षा 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Thu, 16 Jan 2020 04:40 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

BSEB class 12 Inter admit card 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ( BSEB - Bihar School Education Board) ने कक्षा 12वीं / इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरे हैं, वे अब बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


बोर्ड ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक सभी शुल्क का भुगतान नहीं किया है, उन्हें छोड़कर ये एडमिट कार्ड अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए जारी कर दिए गए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड ने 23 जनवरी 2020 तक का अतिरिक्त समय दिया है, ताकि वे अपने बचे शुल्क का भुगतान कर सकें। शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे अभ्यर्थी भी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें : Army Day: जानें 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है सेना दिवस, किसे दी जाती है सलामी
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 का आयोजन 3 फरवरी 2020 से लेकर 13 फरवरी 2020 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन दोपहर 1.45 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाेगा। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य यूजर आईडी और पासवर्ज के जरिए लॉगइन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं / मैट्रिक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर चुका है।

ये भी पढ़ें : दुनिया का पहला यात्री विमान: कब भरी थी उड़ान, कितना था किराया, किसने खरीदा था पहला टिकट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें