BSEB Bihar Board 12th Topper List 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यहां क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ बोर्ड ने उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है।
बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया है। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19% रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23% है। वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09% रहा। आर्ट्स और कॉमर्स ने छात्राओं ने टॉप किया है और विज्ञान में छात्र टॉपर रहा। कुल 26 टॉपर्स के नामों की घोषणा की है। इसमें से 19 टॉपर्स लड़िकयां हैं।
- विज्ञान संकाय में समस्तीपुर जिले के अमन ने 481 अंक (96.20%) हासिल करके टॉप किया किया है।
- वाणिज्य संकाय में सीतामढी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी ने 479 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।