आखिरकार देर से सही, लेकिन बिहार बोर्ड का इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षा बच्चों के रिजल्ट इस खबर में बताए सात वेबसाइट और एसएमएस नंबर के जरिये देख सकते हैं। इससे पहले 12वीं के रिजल्ट को लेकर काफी ऊहापोह और असमंजस की स्थिति बनी रही।
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ठप रहने के कारण लाखों विद्यार्थी अपने रिजल्ट जानने के लिए आतुर हो रहे थे। वहीं, अभिभावक और शिक्षक भी लगातार बोर्ड की वेबसाइट और ट्वीटर हैंडल पर नजर बनाए हुए थे। हालांकि, रिजल्ट जारी होने के बाद भी बोर्ड की वेबसाइट ठीक प्रकार से नहीं चल पा रही है।
आधिकारिक डाटा के अनुसार, इस वर्ष, 13.5 लाख छात्र एवं छात्राओं ने इंटमीडिएट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिनमें 6.5 लाख छात्र एवं 5.4 छात्राएं शामिल थी। बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा 01 फरवरी से 12 फरवरी तक 1,443 केंद्रों पर आयोजित किया गया। इस बार 12वीं की परीक्षा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में सफलता का दर क्रमश: 77.97%, 91.48% और 76.28% रहा। कुल 13,40,267 विद्यार्थियों में से 10,45,950 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।
बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह रिजल्ट जारी किया था। चौधरी ने पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में होगी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की। शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे।
यहां देख सकते हैं रिजल्ट
- biharboardonline.bihar.gov.in
- bsebssresult.com
- bsebinteredu.in
- bsebssresult.com/bseb
- biharboardonline.com
- onlinebseb.in
- bsebbihar.com
एसएमएस पर पाएं परीक्षा परिणाम
विद्यार्थी अपना रिजल्ट जानने के लिए
56263 नंबर पर निम्नानुसार एसएमएस करें
- बीएसईबी कक्षा 12वीं विज्ञान के परिणाम के लिए एसएमएस करें : BSEB12S RollNumber
- बीएसईबी कक्षा 12वीं आर्ट्स के परिणाम के लिए एसएमएस करें : BSEB12A RollNumber
- बीएसईबी कक्षा 12वीं कॉमर्स के परिणाम के लिए एसएमएस करें : BSEB12C RollNumber
यह भी पढ़ें :
बिहार बोर्ड : जानिए कहां जारी होगा 12वीं का रिजल्ट, लगातार दूसरे दिन ठप पड़ी है वेबसाइट
यह भी पढ़ें :
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जारी किया बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट