Bihar board 12th result 2020: बिहार बोर्ड ने इंटर के तीनो संकाय के परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। बिहार बोर्ड का दावा है कि उन्होंने इस परिणाम को 40 दिन में जारी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार बोर्ड द्वारा इस साल के रिजल्ट प्रोसेसिंग के लिए एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया था, जिसके रिजल्ट प्रोसेसिंग की गति पिछले सॉफ्टवेयर की तुलना में 16 गुना अधिक थी। इस वर्ष बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी, 2020 से 13 फरवरी, 2020 तक कराया गया था।
जहां पूरे देश में करोना वायरस की वजह से कई राज्यों के बोर्ड में कॉपी जांचनें का कार्य भी रुक गया है, वहीं बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर चुका है। इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 12,04,834 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 6,56,301 छात्र तथा 5,48,533 छात्राएं थीं। बोर्ड की परीक्षा राज्य के 1283 केंद्रो पर आयोजित की गई थी। इस बार कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 80.44 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि पिछले साल 79.76 प्रतिशत पास हुए थे। कला, विज्ञान और वाणिज्य विभाग के कुल मिला कर 80.44 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, वहीं बीते साल पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 79.76 प्रतिशत था। साइंस स्ट्रीम में 92.2 प्रतिशत (476 अंक) अंक प्राप्त करके नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं कला संकाय में 94.80 फीसदी अंक (474 अंक) प्राप्त करके टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी नें कॉमर्स स्ट्रीम में 95.2 फीसदी अंक (476 अंक) प्राप्त कर टॉप किया है।
ऑफिशियल वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2020 यहां देखें।
ये भी पढ़ें : Bihar Board Result 2020: 12वीं कक्षा में 80.44 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, नेहा कुमारी ने किया टॉप
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।