फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Admission 2026: सिमुलतला स्कूल में दाखिले का मौका, 18 अगस्त तक करें आवेदन; अक्तूबर में होगा एग्जाम

Sun, 02 Aug 2026 04:23 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Admission 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Bihar Board 2026: बिहार बोर्ड ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 सत्र 2027-28 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन


जो अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कराना चाहते हैं, वे 3 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रवेश प्रक्रिया, उपलब्ध सीटों, परीक्षा पैटर्न और संभावित परीक्षा तिथि से जुड़ी जानकारी भी जारी की है।

सिमुलतला विद्यालय में 120 सीटों पर होगा प्रवेश

बिहार बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई में कक्षा 6 में कुल 120 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें 60 सीटें लड़कों और 60 सीटें लड़कियों के लिए निर्धारित की गई हैं। विद्यालय में प्रवेश प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या है परीक्षा पैटर्न?

प्रवेश परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इसमें सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होगी, जो दो पालियों में पटना के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रश्नों का स्तर कक्षा 5 के पाठ्यक्रम पर आधारित रहेगा।

प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा (Preliminary Exam)

विवरण जानकारी
कुल अंक 150
कुल प्रश्न 150 वस्तुनिष्ठ (MCQ)
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
निगेटिव मार्किंग नहीं
परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट
चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे
विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान

मुख्य प्रवेश परीक्षा (Main Exam)

विवरण जानकारी
कुल अंक 300
प्रश्न प्रकार लिखित परीक्षा
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
परीक्षा स्तर बिहार सरकार के कक्षा 5 के पाठ्यक्रम पर आधारित
परीक्षा केंद्र पटना जिला मुख्यालय
परीक्षा पाली 2 पालियां
पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे 30 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें