BSEB Class 10th Result 2024: पिछले कुछ महीनों में देश के तीन राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं संपन्न हुई और इन राज्यों में बिहार में सबसे पहले कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सबसे पहले बिहार बोर्ड ने ही कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए। पिछले दो सालों में बोर्ड ने कक्षा 10वीं के परिणाम 31 मार्च को जारी किए थे, ऐसे में संभावना है कि इस बार भी परिणाम 31 मार्च के आसपास जारी किए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा।
परिणाम की घोषणा बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, श्री आनंद किशोर द्वारा मार्च 2024 के अंतिम सप्ताह में बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम की घोषित करेंगे। बिहार 10वीं परिणाम की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा बिहार बोर्ड के आधिकारिक एक्स अकाउंट (ट्विटर) के माध्यम से की जाएगी। परिणाम जारी होने के छात्र आधिकारिक वेबसाइट Results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।