Bihar Board 12th Result LIVE Updates : बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 26 मार्च, 2021 को दोपहर 3 बजे बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणामों की घोषणा कर दी है। जिसे विद्यार्थी बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आज हम amarujala.com के जरिए आपको बीएसईबी इंटरमीडिएट परिणामों की हर वो जानकारी उपलब्ध कराएंगे जो आपके लिए जानना जरूरी है। पढ़िए...
| स्ट्रीम | लड़कियां | लड़के |
| विज्ञान | 80.24% | 74.45% |
| कॉमर्स | 94.50% | 89.90% |
| आर्ट्स | 79.90% | 74.89% |
औरंगाबाद से 2 परीक्षार्थी टॉपर सूची में रहे। वहीं राज्य मुख्यालय पटना, भागलपुर, गोपालगंज और बक्सर को भी एक-एक टॉपर मिले। खगड़िया ने आर्ट्स में स्टेट टॉपर दिया। 38 में से 27 जिलों से कोई टॉपर नहीं निकला।
बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें तिरहुत प्रमंडल के पश्चिम चंपारण से अकेले 5, जबकि पूर्वी चंपारण से 2 टॉपर रहे। इसके बाद मुख्यमंंत्री के गृह जिले नालंदा के 4 परीक्षार्थी टॉपर्स की सूची में रहे। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से सटे बिहार के सुदूरवर्ती किशनगंज जिले से 3 टॉपर रहे।
बिहार इंटर रिजल्ट 2021 में प्रथम श्रेणी में 3,61,597 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5,42,993 विद्यार्थी जबकि तृतीय श्रेणी में 1,41, 352 विद्यार्थी सफल हुए हैं। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 13,40,267 है, जिसमें से कुल 10,45,950 विद्यार्थी पास हुए हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इंटर परीक्षाओं के परिणामों के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में मैट्रिक एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। टॉपर्स वेरिफिकेशन का अधिकतम काम पूरा हो चुका है। होली के बाद फाइनल अंकों को सूचीबद्ध किया जाएगा।
वोकेशनल :
साइंस :
कॉमर्स :
आर्ट्स
साइंस स्ट्रीम टॉपर्स -
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स -
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर्स -
शिक्षा मंत्री ने 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी विद्यार्थियों केा शुभकामनाएं, आप जीवन में और भी आगे बढ़ें और अपनी उपलब्धियों से बिहार का गौरव बढ़ाएं।'
शिक्षा मंत्री ने बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। साइंस स्ट्रीम में सोनाली कुमारी और कॉमर्स स्ट्रीम में सुगंधा कुमारी व कैलाश कुमार ने टॉप किया है। वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में मधु भारती और कैलाश कुमार ने संयुक्त रूप से टॉप किया है।
बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। इसमें आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम में सफलता का दर क्रमश: 77.97%, 91.48% और 76.28% रहा। कुल 13,40,267 विद्यार्थियों में से 10,45,950 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।
कई छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपने बच्चों का रिजल्ट देखने के लिए लगातार वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर विजिट कर रहे हैं, उन्हें निराश होना पड़ रहा है। बिहार बोर्ड की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बिहार बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2021 के परिणाम 26 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाने थे। किंतु 3 बजने के बाद भी बिहार बोर्ड की सारी आधिकारिक वेबसाइट जिनपर परिणामों की घोषणा होने वाली थी वह ठप पड़ी हुई है।
बिहार बोर्ड सभागार में इंटर रिजल्ट जारी करने को लेकर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बिहार बोर्ड ने वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है। शिक्षा मंत्री के आगम के बाद रिजल्ट की लिंक को एक्टिव कर दिया जाएगा।
इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी। अब बिहार बोर्ड 26 मार्च को इनके परिणामों की घोषणा करने जा रहा है। यानी मात्र 40 दिनों में बिहार बोर्ड रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। बिहार बोर्ड, देश का पहला बोर्ड होगा जो 2021 की इंटर परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी कर रहा है।
ऐसे देख सकेंगे बिहार बोर्ड के बारहवीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
विद्यार्थी अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboard.online और onlinebseb.in पर देख सकते हैं।
इस वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। यह बोर्ड परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने यह परीक्षा दी थी। बोर्ड की तरफ से आई जानकारी के मुताबिक आज 26 मार्च 2021 को दोपहर 3 बजे बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री, विजय कुमार चौधरी मध्यवर्ती परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे।