कल शाम 4 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
समिति की वेबसाइट पर अपलोड किए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी को लेकर अगर छात्रों को कोई आपत्ति है तो वे कल 23 मई, शाम 4 बजे तक इसे चुनौती दे सकते हैं। अभ्यर्थियों को ''उत्तर कुंजी इंटरमीडिएट स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा के संबंध में आपत्ति दर्ज करें'' पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी।
बिहार बोर्ड ने कहा, "यदि नियत तिथि के बाद किसी भी व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा किसी भी माध्यम से कोई आपत्ति दर्ज की जाती है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।"