ICSI CS Admit Card 2024 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा जून 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.icsi.edu. के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों ध्यान दें कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए अपने व्यक्तिगत विवरणों (नाम, माता/पिता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें कोई त्रुटि है तो सुधार के लिए तुरंत आईसीएसआई की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
अधिसूचना में कहा गया है, "छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पहले परीक्षार्थियों के लिए दिए गए निर्देशों (ई-एडमिट कार्ड के साथ संलग्न) को ध्यान से पढ़ें। किसी भी प्रश्न/विसंगति के मामले में, कृपया बेझिझक तुरंत संस्थान से ई-मेल आईडी: enroll@icsi.edu पर संपर्क करें।"