फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन तक हो सकता है जारी, बीएसईबी कर रहा तैयारी

Fri, 24 Mar 2023 09:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB 10th Result: बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
Bihar Board Matric Result 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Board Matric Result 2023: बिहार बोर्ड (Bihar Board) की मैट्रिक परीक्षा दे चुके 16 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जल्द घोषित किए जाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

बीएसईबी की ओर से 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने को लेकर तैयारियों को काफी हद तक पूरा कर लिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 16 लाख छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम संबंधी ताजा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखें। या अमर उजाला एजुकेशन को फॉलो करें। 
 

यह भी पढ़ें :  BSEB Matric Result 2023: बीएसईबी समेत इन वेबसाइट पर आएंगे 10वीं के नतीजे, इन आसान स्टेप्स से कर सकेंगे चेक 

Bihar Board 10th Result 2023: मैट्रिक रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में आने के आसार

बीएसईबी की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं के परिणाम अब मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की तैयारी है। क्योंकि इंटर यानी कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 21 मार्च, 2023 को ही घोषणा की गई थी। सभी छात्रों के अंकों की गणना करने और परिणामों तैयार करने के बाद टॉपर्स वेरिफिकेशन करने में कम से कम दो-चार दिन का समय तो लगेगा ही। खबरें सामने आई हैं कि बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में देरी नहीं की जाएगी।  

 

विज्ञापन

Bihar Board 10th Result : पिछले साल 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट

पिछले साल, बीएसईबी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 31 मार्च तो 2021 में पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। माना जा रहा है कि इस साल भी, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। हालांकि, बीएसईबी मैट्रिक परिणाम की घोषणा तिथि के संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें