फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result Toppers: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और मेरिट सूची जारी, टॉप पांच में आठ विद्यार्थी, लड़के-लड़कियां बराबरी पर

Thu, 31 Mar 2022 07:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Board Toppers and BSEB 10th Result 2022: बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट में बेटियों ने बेटों का जबरदस्त टक्कर दी है। उन्होंने बताया कि ओवरऑल रिजल्ट 79.88 फीसदी रहा है। यह पिछले साल के परिणाम से बेहतर है। 
विज्ञापन
BSEB 10th Result Toppers - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB 10th Result: बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति, पटना (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉपर्स की सूची biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दी गई है। बीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणामों की मेरिट सूची में शीर्ष पांच पायदान पर कुल आठ विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से चार छात्राएं हैं और चार छात्र हैं। यानी की मेरिट सूची में मामला बराबरी का रहा है। वहीं, अगर शीर्ष तीन पदों की मेरिट की बात करें तो यहां लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। शीर्ष तीन पायदान पर चार विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इनमें से तीन छात्राएं हैं। 

विज्ञापन

 

Bihar Board Result: मेरिट सूची में शीर्ष 10 स्थानों में 40 विद्यार्थी

बिहार बोर्ड 2022 के मैट्रिक परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में शीर्ष 10 स्थानों पर करीब 40 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इससे पहले बीते साल टॉप 10 में 100 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जगह बनाई थी। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करते हुए कहा कि रिजल्ट में बेटियों ने बेटों का जबरदस्त टक्कर दी है। उन्होंने बताया कि ओवरऑल रिजल्ट 79.88 फीसदी रहा है। यह पिछले साल के परिणाम से बेहतर है। 

 

BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड रिजल्ट एक नजर में 

  1. इस बार बोर्ड परीक्षा में 16 लाख 11 हजार 99 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 
  2. इन परीक्षार्थियों में 8,20,179 छात्र व 7,90,920 छात्राएं शामिल थीं। 
  3. इनमें से कुल 12,86,971 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 
  4. पास होने वालों में 6,78,110 छात्र व 6,08,861 छात्राएं रही हैं।

 

Bihar Board Toppers: किसे मिली कौनसी रैंक और कितने अंक 

 
रैंक टॉपर का नाम अंक
1 रामायणी रॉय 487
2 सानिया कुमारी 486
विवेक कुमार ठाकुर 486
3 प्रज्ञा कुमारी 485
4 निर्जला कुमारी 484
5 अनुराग कुमार 483
सुसान कुमार 483
निखिल कुमार 483

 

Bihar Board 10th Result: टॉप थ्री में औरंगाबाद से दो छात्राएं, दाऊद नगर की बेटी बनीं स्टेट टॉपर

बिहार बोर्ड की मेरिट सूची में औरंगाबाद की दो छात्राओं ने टॉप थ्री रैंक में जगह बनाई है। इस बार पहली और तीसरी मेरिट औरंगाबाद से ही है और संयोग से दोनों लड़कियां हैं। औरंगाबाद के दाऊद नगर की रामायणी रॉय ने टॉप किया है। रामायणी, पटेल हाईस्कूल की छात्रा हैं। रामायणी ने 500 में 487 अंक यानी 97.4 फीसदी मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भी औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी ने जगह बनाई है। प्रज्ञा ने कुल 485 अंक हासिल किए हैं। जबकि, नवादा की सानिया और मधुबनी के विवेक कुमार संयुक्त तौर पर दूसरे स्थान पर रहे। इन दोनों को बराबरी से 486 अंक मिले हैं।  
 
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर बधाई का दौर

बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कू करके सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। नव बिहार के कर्णधारों अपनी ज्ञान और मेधा से निरंतर सफलता की ओर बढ़ें। वहीं, सोशल मीडिया पर कई अन्य राजनेताओं ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें