फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB 10th Result 2021: सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है यह स्कूल, इस बार भी टिकी हैं नजरें

Mon, 05 Apr 2021 01:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : File
विज्ञापन

BSEB 10th Result 2021: बिहार बोर्ड आज दोपहर साढ़े तीन बजे दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। इस साल कोरोना महामारी की वजह से दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। इस साल भी सबकी निगाहें एक ऐसे स्कूल पर टिकी हुई हैं, जो कि सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है। हालांकि, साल 2020 में यह स्कूल टॉपर्स देने के मामले में फिसड्डी रहा था।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-BSEB Bihar Board 10th Result Live Updates: दोपहर 3 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक



जानिए, कौन-सा है यह स्कूल जो देता है सबसे ज्यादा टॉपर्स

यह स्कूल जमुई स्थित है। स्कूल का नाम सिमुलतला आवासीय विद्यालय है। यह विद्यालय साल 2010 में खुला था। उस वक्त तात्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 9 अगस्त 2010 को सिमुलतला आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया था। यहां गुरुकुल पद्धति पर आधारित सह शिक्षा वाला आवासीय विद्यालय है। इसे उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए जाना जाता है। साल 2019 के 10वीं के रिजल्ट में शीर्ष दस की सूची में इस स्कूल के 16 विद्यार्थी शामिल थे। 
विज्ञापन


जबकि शीर्ष दस की सूची में कुल 18 लोग थे। यानी की 18 में से 16 टॉपर्स सिमुलतला विद्यालय से थे। इसी तरह साल  2018 में भी इस विद्यालय ने कई टॉपर्स दिए। 2018 के 10वीं के रिजल्ट में शीर्ष दस की सूची में शामिल 23 विद्यार्थियों में से 16 सिमुलतला विद्यालय के थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार बोर्ड : बीएसईबी समेत इन पांच वेबसाइट पर छह आसान स्टेप्स में देख सकेंगे 10वीं का रिजल्ट
 

साल 2020 में 41 टॉपर में सिर्फ 3 टॉपर्स शामिल
साल 2020 41 टॉपर में 3 टॉपर्स ही इस स्कूल से रहे हैं। इस स्कूल में गुरुकुल पद्धति के हिसाब से पढ़ाई होती है। सुबह चार बजे से छात्रों की दिनचर्या शुरू होती है और शाम तक चलती है। 

बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें  https://results.amarujala.com/?=aus पर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें