BSEB 10th Result 2021: बिहार बोर्ड आज दोपहर साढ़े तीन बजे दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। दसवीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। इस साल कोरोना महामारी की वजह से दसवीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं होगी। इस साल भी सबकी निगाहें एक ऐसे स्कूल पर टिकी हुई हैं, जो कि सबसे ज्यादा टॉपर्स देने के लिए जाना जाता है। हालांकि, साल 2020 में यह स्कूल टॉपर्स देने के मामले में फिसड्डी रहा था।
साल 2020 में 41 टॉपर में सिर्फ 3 टॉपर्स शामिल
साल 2020 41 टॉपर में 3 टॉपर्स ही इस स्कूल से रहे हैं। इस स्कूल में गुरुकुल पद्धति के हिसाब से पढ़ाई होती है। सुबह चार बजे से छात्रों की दिनचर्या शुरू होती है और शाम तक चलती है।
बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें https://results.amarujala.com/?=aus पर