फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई ने फर्जी एजेंटों के खिलाफ दी चेतावनी! नकली मार्कशीट और सर्टिफिकेट से रहें सावधान

Fri, 15 Aug 2025 08:04 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Duplicate Marksheet: सीबीएसई ने छात्रों, अभिभावकों और अन्य लोगों को चेतावनी दी है कि कुछ फर्जी एजेंट नकली मार्कशीट, प्रमाण पत्र और दस्तावेजों में सुधार की झूठी पेशकश कर रहे हैं। बोर्ड ने सभी से ऐसे धोखाधड़ी से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Document Correction: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को एक नोटिस जारी करते हुए कहा कि कुछ लोग झूठे दावे करके छात्रों और अभिभावकों को धोखा दे रहे हैं। ये लोग कहते हैं कि वे जल्दी से डुप्लिकेट मार्कशीट, सर्टिफिकेट दे सकते हैं या दस्तावेजों में तुरंत सुधार कर सकते हैं। सीबीएसई ने सभी को ऐसे प्रलोभन से सावधान रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

अनधिकृत स्रोतों से दूरी बनाएं

दिल्ली (पूर्व) स्थित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय ने चेतावनी दी है कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और व्यक्ति भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वे डुप्लिकेट मार्कशीट, प्रमाण पत्र या रिकॉर्ड में बदलाव जैसी सेवाएं उपलब्ध करा सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ऐसे किसी भी स्रोत का सीबीएसई से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है और इन पर भरोसा करने से आर्थिक नुकसान, गलत जानकारी या अन्य गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।

आधिकारिक जानकारी का एकमात्र माध्यम

सीबीएसई के अनुसार, छात्रों या परीक्षाओं से जुड़ी सभी प्रमाणित सेवाएं और सूचनाएं केवल बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध हैं। संस्थान ने यह भी स्पष्ट किया कि अनधिकृत व्यक्तियों या एजेंसियों के जरिए ली गई किसी भी सेवा से उत्पन्न समस्या की जिम्मेदारी बोर्ड नहीं लेगा।
विज्ञापन

छात्रों और अभिभावकों से अपील

बोर्ड ने कहा कि यह परामर्श छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को गलत दावों से बचाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। सीबीएसई ने आग्रह किया है कि किसी भी सेवा के लिए केवल आधिकारिक चैनलों का उपयोग करें और संदिग्ध विज्ञापन या प्रलोभन से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें