इतने उम्मीदवार हुए उत्तीर्ण
इस वर्ष, स्पेशल ओटीईटी परीक्षा के लिए कुल 75,403 उम्मीदवारों ने पेपर I और पेपर II में आवेदन किया था। इनमें से 72,413 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं और 48,153 उम्मीदवार दोनों पेपर पास कर चुके हैं, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 66.50% दर्ज किया गया है।
कितने अंक वाले होंगे पास?
विशेष ओटीईटी 2025 में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 60% निर्धारित किए गए हैं, यानी 150 में से 90 अंक। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/एसईबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 50%, यानी 150 में से 75 अंक तय किए गए हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड जांचने और डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “स्पेशल ओटीईटी रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन अनुभाग में रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
- अब “परिणाम” बटन का चयन करें।
- अंत में परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।