फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के नतीजे घोषित, यहां से करें चेक; पीईटी और पीएसटी लिए हो जाएं तैयार

Sat, 15 Nov 2025 01:14 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Police Result: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और चयनित अभ्यर्थी अगले चरण यानी पीईटी की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (कांस्टेबल) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Police Constable Result: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड (RPRB) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जिलेवार जारी किए गए हैं। लिखित परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी लंबे समय से नतीजे का इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन


बोर्ड ने प्रत्येक जिले और बटालियन के लिए अलग-अलग मेरिट सूचियां जारी की हैं, जिनके माध्यम से उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पात्रता की तुरंत पुष्टि कर सकते हैं तथा अगले चरण की तैयारी आगे बढ़ा सकते हैं। परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगला चरण पीईटी पीएसटी

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में भाग लेना होगा, जिनका आयोजन 30 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 के बीच किया जाएगा। ये दोनों परीक्षाएं अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता और फिटनेस का अंतिम मूल्यांकन करेंगी, जिसके आधार पर पुलिस कांस्टेबल पद के लिए अंतिम पात्रता तय की जाएगी।

Rajasthan Police Constable: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी तय की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की छाती 81-86 सेमी (फुलाव सहित) होनी आवश्यक है। शारीरिक परीक्षण के तहत दौड़ भी अनिवार्य है, जिसमें पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।  

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब “Rajasthan Police Result 2025” लिंक का चयन करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट PDF फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें