फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज शाम चार बजे; इतने बजे होगा वेबसाइट पर अपलोड

Fri, 02 May 2025 02:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSE Odisha 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा की ओर से आज कक्षा 10वीं के नतीजों की घोषणा की जाएगी। परिणामों की घोषणा आज शाम 4 बजे की जाएगी। करीब 5.5 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
 
विज्ञापन
ओडिशा बोर्ड - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@bseodisha.ac.in.)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha 10th Result 2025: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा आज यानी 2 मई को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने वाला है। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, 10वीं कक्षा के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। जारी होने के बा छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in. पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। करीब 5.5 लाख छात्रों को अपने नतीजों का इंतजार है।

विज्ञापन


बीएसई के अध्यक्ष श्रीकांत तराई ने बताया, "मैट्रिक परीक्षा, राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (स्कूल छोड़ने वाले छात्रों के लिए) और मध्यमा परीक्षा (संस्कृत छात्रों के लिए) के परिणाम एक साथ शाम 4 बजे प्रकाशित किए जाएंगे।"

6 बजे वेबसाइट पर उपलब्ध होगा रिजल्ट

तराई ने यह भी बताया कि बीएसई ओडिशा 10वीं के नतीजे 2025 शाम 6 बजे से बीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। 21 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षाओं में लगभग 5.5 लाख छात्र एक ही पाली में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

SMS से भी देख सकेंगे परिणाम

बीएसई की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वहां रहने वाले छात्र अपने ओडिशा मैट्रिक के नतीजे 2025 मोबाइल फोन के जरिए एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपने बीएसई ओडिशा कक्षा 10 के नतीजे 2025 को OR10रोल नंबर> प्रारूप में एक संदेश टाइप करके और इसे 5676750 पर भेजकर देख सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें