फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBU admit card 2020: ऐसे आसान तरीके से डाउनलोड करें बृज यूनिवर्सिटी का एडमिट कार्ड

Thu, 12 Mar 2020 12:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
बृज विश्वविद्यालय - फोटो : प्रिंट शॉट बृज यूनिवर्सिटी की वेबसाइट
विज्ञापन

Brij University Admit Card 2020: महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। राजस्थान के भरतपुर स्थिति इस यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रैजुएट व पोस्ट ग्रैजुएट वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं। बृज यूनिवर्सिटी (MSBU) ने बीए फर्स्ट ईयर, बीएसी, बीकॉम, एमए, एमएसी और एमकॉम की वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी किये हैं।

विज्ञापन


विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक-
https://msbrijuniversity.ac.in/home/homepage

विद्यार्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड निकाल सकते हैं। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए, अपना पाठ्यक्रम चुनकर और फॉर्म संख्या के साथ ही अन्य जानकारी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: जानिए कैसे करनी है नेट की तैयारी, 16 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड?
-सबसे पहले आपको यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां आप एडमिट कार्ड से संबंधित सूचना मिलेगी उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपनी डिटेल भरनी हैं।
- जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

आपको अपना एडमिट कार्ड निकालने के लिए चालान संख्या या फॉर्म संख्या या फिर अपना व पिता का नाम चुनना होगा। इसके बाद आप जब सारे विवरण भर लेंगे तो आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें