भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली, JEE मेंस 2020 की परीक्षा के लिए आज आवेदन का आखिरी मौका है। बता दें कि परीक्षा 5 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक कराई जाएंगी। इसके बाद JEE एडवांस की परीक्षा होगी, जिसमें वो ही परीक्षार्थी बैठेंगे जो JEE मेंस में क्वालिफाई हुए होंगे। IIT JEE मेंस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार जल्द ही अपना आवेदन फॉर्म भर लें, क्योंकि कल आखिरी डेट है और उसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। आप 12 मार्च तक हर हाल में एप्लीकेशन फॉर्म भर लें और अपने सभी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड कर लें।
फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 12 मार्च
फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख - 13-16 मार्च के बीच
इसे भी पढ़ें- UPSC: गूगल की 22 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़ बन गया IAS, पूछे गए ये 6 सवाल
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 20 मार्च, 2020
JEE मेंस 2020 परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां-
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट- 5 अप्रैल 2020
- आंसर की और ओएमआर शीट- 21 अप्रैल, 2020
- आंसर की को चुनौती देने की तारीख- अप्रैल का आखिरी हफ्ता
- जेईई मेंस रिजल्ट- 30 अप्रैल, 2020
- ऑल इंडिया रेंक्स पर रिजल्ट के परिणाम की घोषणा- मई 2020
इसे भी पढ़ें- Study: घर पर बैठ कर आप भी कर सकते हैें ये थेरेपी, दर्द और बीमारियां दोनों हो जाएंगी दूर
JEE एडवांस 2020 शेड्यूल -
- एप्लीकेशन फॉर्म रिलीज- 1 मई, 2020
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख- 6 मई, 2020
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 7 मई, 2020
- एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख- 12 मई, 2020
- JEE एडवांस परीक्षा की तारीख- 17 मई, 2020
- आंसर की रिलीज की तारीख- 27 मई, 2020