BPSSC SI 2020: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बुधवार को बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर / सार्जेंट / सहायक अधीक्षक जेल (सीधी भर्ती) / सहायक अधीक्षक जेल (भूतपूर्व सैनिक) के पदों पर होने वाली मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वो बीपीएसएससी के आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSSC SI मेन परीक्षा इस साल 11 अक्टूबर को आयोजित होनी है। इस परीक्षा को 11 अक्टूबर के लिए री-शेड्यूल किया गया है। बता दें कि परीक्षा से पहले हर हाल में विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड निकाल लें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-यूजीसी ने जारी किया नया अकादमिक कैलेंडर, यूजी-पीजी कोर्स के पहले वर्ष की पढ़ाई नवंबर से
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-BPSSC SI की आधिकारिक वेबसाइट
bpssc.bih.nic.in
- यहां होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
- जिसे आप अपनी डिटेल भरने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।