बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने शुक्रवार 19 मार्च को बीपीएसएससी ( BPSSC) फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट 2021 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएसएससी (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।
इसे भी पढ़ें-सेबी ग्रेड ए फेज 2 मेन रिजल्ट 2021: 5 चरणों में ऐसे देखें परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक
17 जनवरी को हुई थी परीक्षा
बीपीएसएससी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2021 को हुआ था। इस परीक्षा के जरिए कुल 43 पदों को भरा जाना है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को बिहार सरकार के वन और जलवायु विभाग में तैनाती मिलेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अब रेंज ऑफिसर के चयन के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE & MT) के लिए बुलाया जाएगा। जिसे पास करने के बाद ही अभ्यर्थियों को चयनित किया जाएगा। हर साल विभिन्न विभागों में भिन्न-भिन्न भर्तियों के लिए बीपीएसएससी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी : शिक्षक के 12603 पदों पर भर्ती, वेतन 142400 रुपये तक
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
ऐसे देखें BPSSC रेंज फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर रिजल्ट 2021
-सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपको रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक